मैक्स बूपा हेल्थ इंश्योरेंस का रायपुर में अगले 5 वर्ष में 20000 लोगों तक स्वास्थ्य बीमा पहुंचाने की योजना
रायपुर
मैक्स बूपा भारत की प्रमुख स्वास्थ्य बीमा कंपनियों में से एक है। कंपनी ने अपने विकास के अगले चरण के तौर पर रायपुर में अपनी विस्तार योजनाओं की घोषणा की। मैक्स बूपा रायपुर में अगले पांच वर्षों में 20000 से ज्यादा लोगों तक स्वास्थ्य बीमा पहुंचाने का लक्ष्य रखा रखा है। मैक्स बूपा के ग्राहक 18 नेटवर्क अस्पतालों और देशभर के 6000 से ज्यादा अस्पतालों में कैशलेस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ग्राहकों को कैशलेस दावों के 30 मिनट के भीतर प्रीआॅथराइजेशन की सुविधा भी मिलेगी, जिससे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच आसान होगी।
कोविड-19 महामारी के कारण लोगों को स्वास्थ्य बीमा के महत्व का पता चला है। उन्हें समझ आ गया है कि स्वास्थ्य बीमा सही उपचार लेते समय अत्यधिक मंहगे चिकित्सा खर्च से बचा सकता है। रायपुर के बीमा एजेंट्स के बीच किए गए सर्वेक्षण से पता चला है कि शहर में स्वास्थ्य बीमा की अधिक मांग नहीं है क्योंकि लोगों के बीच इसके बारे में पूरी तरह स्पष्टता नहीं है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य बीमा के दायरे में लाने की जरूरत को समझते हुए मैक्स बूपा ने शहर में अपनी उपस्थिति को बढ़ाया है। कंपनी शहर में स्वास्थ्य बीमा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रही है। मैक्स बूपा का लक्ष्य है कि रायपुर में अगले 5 वर्षों में 15 करोड़ रुपये का ग्रॉस रिटन प्रीमियम हासिल करने के साथ बेची जा रही पॉलिसी की संख्या में 20 गुना की वृद्धि की जाए। इससे रायपुर के लोगों के लिए व्यवसाय के नए अवसर भी पैदा होंगे क्योंकि कंपनी वर्ष 2024-25 तक लगभग 1600 एजेंटों को आॅन-बोर्ड रखने की योजना बना रही है। कंपनी इसके लिए जरूरी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएगी। कंपनी शहर में रहने वाली महिलाओं और गृहिणियों को बीमा एजेंट बनने के लिए प्रोत्साहित करेगी, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त होने में मदद मिलेगी।
मैक्स बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के डायरेक्टर, रिटेल सेल्स, अंकुर खरबंदा ने कहा कोविड-19 ने लोगों को चिकित्सा खर्च को वहन करने के लिए स्वास्थ्य बीमा खरीद की प्राथमिकता के महत्व से अवगत कराया है। स्वास्थ्य बीमा के बारे में इस इंडस्ट्री में पिछले 20 वर्षों की तुलना में काफी अधिक जागरूकता बढ़ी है। मैक्स बूपा का उद्देश्य इस क्षेत्र में स्वास्थ्य बीमा के दखल को बढ़ाना है। इसके अलावा, मैक्स बूपा स्वास्थ्य बीमा के महत्व के बारे में और ज्यादा जागरूकता पैदा करने के लिए टियर 2 और टियर 3 श्रेणी शहरों में अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है।

पाठको की राय